गरियाबंद अश्लील डांस...SDM बोले-कमिश्नर ने बिना सुने एक्शन लिया:निलंबन को बताया गलत, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम राहत, सरकार से मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा की डांसर्स ने अर्धनग्न होकर अश्लील डांस किया। मंच पर कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट्स दिखाए। उन पर SDM तुलसी दास मरकाम वीडियो बनाते और पैसे लुटाते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद SDM को निलंबित कर दिया गया था। लेकिन इस मामले में SDM को अब हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 10 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की गई है। वहीं, 30 जनवरी को तुलसीदास मरकाम ने मैनपुर अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाल लिया है। दरअसल, डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम को कमिश्नर महादेव कावरे ने 16 जनवरी को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया था। उन पर नियम खिलाफ ओपेरा की अनुमति देने और अश्लील नृत्य का आनंद लेने का आरोप था। मरकाम ने इस आदेश को गलत बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 29 जनवरी को मामले की सुनवाई करते हुए निलंबन आदेश पर अंतरिम राहत दी थी। तुलसीदास मरकाम ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि, कमिश्नर ने उनका पक्ष सुने बिना कार्रवाई की, जबकि वह राज्य सरकार के अधीन हैं। पहले वो तस्वीरें देखिए जिसके चलते बवाल हुआ… अब जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, गरियाबंद के उरमाल में युवा समिति ने 6 दिवसीय ओपेरा (ऑर्केस्ट्रा) का आयोजन कराया था। मनोरंजन का हवाला देकर युवकों की समिति ने 29 दिसंबर 2025 को मैनपुर SDM तुलसी दास से कार्यक्रम की अनुमति ली थी। कार्यक्रम में ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स बुलाई गई थीं। कार्यक्रम में बार डांसर्स कपड़े उतार कर अश्लील डांस करती नजर आईं। डांस कार्यक्रम 8, 9 और 10 जनवरी को निर्धारित था। इसके लिए शहरभर में प्रचार-प्रसार कराया गया था। बार डांसर की फीस 60 हजार, एंट्री टिकट 200-400 इस कार्यक्रम में SDM, कई पुलिसकर्मी और गांववाले अलग-अलग दिन शामिल हुए। आयोजन के वीडियो अब सामने आए हैं। कार्यक्रम में समिति को रोजाना 1.20 लाख देना था। इसके अलावा अश्लील डांस के लिए अतिरिक्त डांसर बुलाए गए थे। बार डांसरों की एक दिन 60 हजार फीस तय थी। 200 से 400 से तक टिकट रखा गया था। वीडियो में SDM खुद वीडियो बनाते नजर आए। दूसरे वीडियो में 2 पुलिसकर्मी लड़कियों से खुलेआम किस करते हुए नजर आए। कार्यक्रम में SDM के लिए सीट आरक्षित थी 8 जनवरी को आयोजन में काफी भीड़ पहुंची थी। 9 जनवरी को SDM तुलसी दास इस आयोजन में शामिल हुए। आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित की थी। रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा। स्टेज पर अर्धनग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रहे। पंडाल के अंदर भीड़ बेकाबू थी। अफसर, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि हर वर्ग के लोग पहुंचे थे। इनमें से कई लड़कियों पर पैसे उड़ाते रहे। कई ने लड़कियों को अपने पास बुलाकर अश्लीलता की। आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार अश्लीलता फैलाने के आरोप में पहले एक स्थानीय युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वीडियो वायरल होने के बाद आयोजनकर्ता देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40), उमेश यादव (25) को गिरफ्तार किया गया था। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… गरियाबंद के बाद सूरजपुर फॉरेस्ट रेस्ट-हाउस में अश्लील डांस...VIDEO: जनपद सदस्य ने रखा था कार्यक्रम, जमकर छलकाए जाम; चौकीदार बोला-रेंजर देते थे नेताओं को चाबी छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अब सूरजपुर के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस का सामने आया है। डांसर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो 1-2 साल पुराना बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…