मनरेगा, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने आज चक्काजाम करेंगे कांग्रेसी:भाजपा सरकार के खिलाफ हर ब्लॉक में आंदोलन, महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर प्रदर्शन

बिलासपुर में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर 30 जनवरी शुक्रवार को जिले के कांग्रेसी मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हर ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन के सथ ही सांकेतिक चक्काजाम भी किया जाएगा। मनरेगा के एक्ट बनाने और नाम बदलने को लेकर कांग्रेस पार्टी पहले से ही विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों को मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ ही धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर आंदोलन करने कहा है। आंदोलन की रणनीति बनाने हुई बैठक जिले के तोरवा सहित सभी ब्लॉक में आंदोलन करने के लिए ब्लॉकवार प्रभारियों को जिम्मेदारियां दी गई है। इसी कड़ी में तोरवा के बोल बम चौक में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ब्लॉक प्रभारी महेश दुबे और शिबली खान मौजूद रहे। उन्होंने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में नेताओं ने स्पष्ट किया कि संगठन की असली शक्ति उसके बूथ और वार्ड स्तर के कार्यकर्ता हैं। इस दौरान ब्लॉक-2 के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया, जहां सबका एक ही लक्ष्य था कि पार्टी के वैचारिक आधार को मजबूत करना और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से हर घर तक अपनी पहुंच बनाना है। आंदोलन में मौजूद रहेंगे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 30 जनवरी को हर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को अपने-अपने क्षेत्र में आंदोलन करने और चक्का जाम करेंगे, जिसमें ब्लॉक के सभी पदाधिकारी, मोर्चा व संगठन के पदाधिकारियों को मौजूद रहने कहा गया है। धान खरीदी के तिथि बढ़ाने सांकेतिक चक्का जाम भी होगा। इसकी तैयारी के लिए पूर्व में ही सभी ब्लॉकों में समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 31 जनवरी से 6 फरवरी के बीच कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय के सामने जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। 7 फरवरी के बाद विधानसभा का घेराव होगा। इस तरह कांग्रेस का आंदोलन जनवरी के बाद फरवरी में भी जारी रहेगा। शहर अध्यक्ष ने कहा- सरकार विरोधी हर मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि बैठक में केवल संगठनात्मक चर्चा नहीं हुई है। बल्कि सरकार विरोधी ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की गई और सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। इसमें विशेष रूप से 'मनरेगा बचाओ संग्राम' और जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण मजदूर, किसान और युवा वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है, जिसके लिए कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी।