गंदे पानी की समस्या है तो आज यहां करें शिकायत:उज्जैन में 9 स्थानों पर होगी जल सुनवाई,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार महापौर मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष कलावती यादव के निर्देशानुसार नागरिकों की पेयजल संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु मंगलवार 03 फरवरी को शहर के 09 स्थलों पर जल सुनवाई होगी। शहर में गुदरी टंकी, चार धाम टंकी, रवि शंकर टंकी, नागझिरी टंकी, सुभाष नगर टंकी, पार्श्वनाथ टंकी, बसंत विहार टंकी, देवास गेट टंकी नगर निगम मुख्यालय, कलेक्ट्रेट भवन पर जल सुनवाई का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक किया जाएगा। जल कार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा द्वारा बताया गया कि मंगलवार से शहरवासियों की पेयजल से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु जल सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पीएचई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे। जल सुनवाई में निम्नलिखित समस्याओं का निवारण किया जाएगा।