झांसी के डॉक्टर डीएस गुप्ता इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित:स्पाइनल टीवी पर देश विदेश से आए डॉक्टरों से साझा करेंगे अनुभव

झांसी के जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. डीएस गुप्ता को चिकित्सा जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें आगरा में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बतौर स्पीकर आमंत्रित किया गया है। यह कॉन्फ्रेंस 22 फरवरी को आयोजित होगी, जिसमें देश-विदेश से आए विशेषज्ञ विभिन्न गंभीर बीमारियों और उनके नवीनतम उपचारों पर अपने शोध प्रस्तुत करेंगे।
डॉ. डीएस गुप्ता इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्पाइनल टीवी (रीढ़ की हड्डी की टीबी) विषय पर व्याख्यान देंगे और अपने अब तक के अनुभव, केस स्टडी और उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि स्पाइनल टीवी एक गंभीर लेकिन इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते इसका समय पर पता चल जाए।
कॉन्फ्रेंस में भाग लेने से पहले डॉ. गुप्ता ने झांसी जिला अस्पताल में एक विशेष प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय, अपर निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार, पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रताप सिंह और जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. गोकुल प्रसाद मौजूद रहे। पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्होंने स्पाइनल टीवी के लक्षण, जांच प्रक्रिया और इलाज की आधुनिक तकनीकों को विस्तार से समझाया।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि अक्सर मरीजों को यह पता ही नहीं चल पाता कि उन्हें स्पाइनल टीवी है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण सामान्य पीठ दर्द जैसे होते हैं। यही कारण है कि कई मामलों में बीमारी गंभीर अवस्था में सामने आती है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के सबसे अधिक मरीज 30 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवाओं में पाए जा रहे हैं, जो समाज और देश के भविष्य के लिए चिंताजनक है।
उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में स्पाइनल टीवी से संबंधित कई महत्वपूर्ण रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे, जिससे इस बीमारी के बेहतर निदान और उपचार की दिशा में नई जानकारियां सामने आएंगी।
झांसी जिला अस्पताल के अधिकारियों और चिकित्सकों ने डॉ. डीएस गुप्ता को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन जिले और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे न केवल झांसी जिला अस्पताल की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी, बल्कि मरीजों को भी आधुनिक और बेहतर उपचार का लाभ मिल सकेगा।