भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा:रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर ट्रक ने रौंदा, युवती की ऑन द स्पॉट मौत, युवक गंभीर घायल

भिलाई में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रायपुर से भिलाई आने वाले मार्ग पर चरोदा GRP चौकी के पास रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुआ। मृतिका की पहचान 27 वर्षीय गूंजा चतुर्वेदी के रूप में हुई है। वह सुभाष मार्केट ज़ोन-2, वार्ड 31, बापू नगर खुर्सीपर की रहने वाली थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गूंजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में 41 वर्षीय दीपक मोंगराज गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक उड़िया मोहल्ला, वार्ड 33 खुर्सीपार भिलाई के निवासी हैं। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रायपुर से आ रहे थे भिलाई दोनों युवक-युवती रायपुर की ओर से भिलाई आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ यह हादसा हुआ है। ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने शुरू की जांच पूरा मामला भिलाई-3 (पुरानी भिलाई) थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, विस्तृत जांच की जा रही है।