55 वाहनों का चालान कर 1 लाख की वसूली:बलरामपुर में चल रहा सड़क सुरक्षा अभियान, ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बलरामपुर में 13 जनवरी को ई-रिक्शा चालकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही ई-रिक्शा पर सुरक्षा नियमों के स्टीकर लगाए गए और पैम्फलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में ई-रिक्शा से सवारियों के उतरने-चढ़ने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के बारे में विशेष जानकारी दी गई। इसके साथ ही वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी चालकों को अवगत कराया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर चलाए गए अभियान में कुल 55 वाहनों का चालान किया गया। इनमें हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले वाहन चालक शामिल थे। इसके अतिरिक्त तीन सवारी ले जाने वाले 2 वाहनों को जब्त भी किया गया। कार्रवाई में कुल 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बृजेश के अलावा यातायात प्रभारी उमेश सिंह, किशन कुमार पशुपतिनाथ सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी 2025 तक मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। कार्यक्रम के संबंध में सहायक संभाग परिवहन अधिकारी बृजेश यादव का कहना है कि लगातार यातायात अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वाहन चालकों को अलग अलग माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। यह हमारा अभियान 31 जनवरी तक चलाया जाएगा।हमारा लक्ष्य जनपदवासियों को जागरूक करना है और नियमों पर जानकारी देना है। जिससे हादसों में कमी आए ।