हाईवे पर चलती कार में लगी आग, दो ने बचाई:मुजफ्फरनगर में दमकल ने आग बुझाई, 80% जली कार सड़क किनारे खड़ी

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर के निकट एक चलती रेनाल्ट डस्टर कार में आग लग गई। कार से धुआं उठता देख उसमें सवार दो भाइयों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने जांच के बाद क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे खड़ा कराया। यह घटना सोमवार को हुई जब दिल्ली निवासी ललित गुप्ता अपने भाई के साथ हरिद्वार जा रहे थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर संधावली कट के पास पहुंचने पर कार की डिजिटल एलईडी में अत्यधिक गर्मी का संकेत मिला। गाड़ी गर्म महसूस होने पर दोनों भाइयों ने उसे सड़क किनारे रोक दिया। ललित गुप्ता ने जब कार का बोनट खोला, तो उसमें से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में कार ने आग पकड़ ली और वह पूरी तरह से आग का गोला बन गई। यह देख दोनों भाई तुरंत कार से दूर भागे और अपनी जान बचाई। हाईवे पर कार में आग लगने की सूचना मिलते ही नई मंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि यह क्षेत्र मंसूरपुर थाने का है, जिसके बाद मंसूरपुर पुलिस को सूचित किया गया। इसके उपरांत दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। मंसूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि दिल्ली निवासी ललित गुप्ता ने कार में आग लगने की जानकारी दी है। इस संबंध में कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। आग लगने के बाद दोनों भाई रोडवेज बस से दिल्ली लौट गए। जलकर क्षतिग्रस्त हुई कार को फिलहाल सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया है।