वाराणसी नगर-निगम की बड़ी कार्रवाई, विश्वेश्वरगंज में दो दुकानें सील:81 रुपए हजार किराया था बाकी, नोटिस देने के बाद भी नहीं किया जमा

वाराणसी नगर निगम लगातार बकायदारों पर कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों विश्वेश्वरगंज में दो दुकानों को दी गयी 81 हजार रुपए बकाये की नोटिस पर कड़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम ने विश्वेश्वरगंज के बाड़ा संख्या एक और दो में व्यापारी संजय कुमार और सुशील कुमार के नाम से आवंटित दो दुकानों को सील कर दिया। दोनों दुकानों पर कुल 81 हजार 687 रुपए किराया बकाया था। 1800 दुकानदारों को दी गई नोटिस सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि शहर में नगर निगम की करीब 1800 दुकानें हैं। सभी दुकानदारों को समय से किराया जमा करने के लिए पूर्व में कई बार नोटिस जारी की गयी है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार हीलाहवाली कर रहे हैं। इसे देखते हुए पिछले दिनों मलदहिया, विशेश्वरगंज, दलहट्टा और नया चौक क्षेत्रों में कुल दस दुकानों पर तालाबंदी की गई थी। सीलिंग की कार्रवाई होते ही इन दुकानदारों ने बकाया किराया 35,38,034 रुपये जमा कर दिया गया। इसके बाद इन दुकानों की सील खोल दी है। 81 हजार रुपए थे बकाया विश्वेश्वरगंज में नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। निगम ने विशेश्वरगंज (बाड़ा नंबर एक व दो ) में संजय कुमार, सुशील कुमार के नाम से आवंटित दुकान सील का दिया। इस दुकान पर लंबे समय 81, 687 रुपए किराया बाकी है। अपर नगर आयुक्त बताया सख्ती का सकारात्मक असर राजस्व पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो दुकान के किराये की वसूली में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सख्ती से बढ़ा राजस्व उन्होंने बताया वित्तीय वर्ष 2023-24 में जहां महज 80 लाख रुपये की वसूली हुई थी। वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 2.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 4.37 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। इस प्रकार बीते तीन वर्षों में निगम की किराया वसूली करीब साढ़े पांच गुना तक बढ़ गई है। विभाग ने इस वित्तीय वर्ष के अंत तक कुल छह करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा गया है।