37 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार:कानपुर देहात पुलिस ने बारा जोड़ पुल के पास से पकड़ा, कीमत 18.70 लाख रुपए

अकबरपुर पुलिस ने बारा जोड़ पुल के पास बस स्टैंड से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 37 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बारा जोड़ पुल के पास बस स्टैंड पर दो पुरुष और एक महिला गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही अकबरपुर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और सुबह करीब 08:30 बजे तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अकबरपुर थाने में मु0अ0सं0 79/2026, धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लवकुश चौहान (23 वर्ष) पुत्र पप्पू सिंह, निवासी ग्राम रठे, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी; बादल सिंह (24 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह, निवासी ग्राम रठे, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी; और श्रीमती सुधा (35 वर्ष) पत्नी स्व० हरीओम सिंह, निवासिनी हरिओम मोहल्ला शाहीसराय, कस्बा फरह, फतेहा, थाना फरह, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली अकबरपुर पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लालपुर उपनिरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक श्री सुरजीत सिंह, महिला उपनिरीक्षक नीरज शर्मा, हेड कांस्टेबल सनवेद सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल विवेक दांगी, कांस्टेबल बृजमोहन और महिला कांस्टेबल सुनैना पाल शामिल थे।