नोएडा के अधिकारियों से बदसलूकी करने पर 25 पर केस:स्टेडियम पर 16 मार्च को किया था प्रदर्शन, सफाई कर्मियों को उकसाया और काम बाधित किया

प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने और व्यस्त सड़क पर हंगामा करने के आरोप में संविदा पर तैनात सफाईकर्मियों और उनके नेताओं के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज हुआ है। इसमें दस को नामजद किया गया है जबकि 15 अज्ञात हैं। केस पुलिसकर्मी योगेंद्र कुमार हरिश ने दर्ज कराया है। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के तहत काम करने वाले संविदा (ठेका) सफाई कर्मचारियों के एक समूह ने 16 मार्च को सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर पांच पर हंगामा किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क पर भी प्रदर्शन किया, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नेताओं ने डरा धमका कर काम कराया बंद इन सफाई कर्मचारियों के कुछ नेताओं ने अन्य कर्मचारियों को डराकर सफाई का काम बंद करवा दिया। इसका सीधा असर शहर की साफ-सफाई पर पड़ा और कई इलाकों में कूड़ा जमा होने लगा। इससे लोगों को गंदगी और बदबू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की और नारेबाजी करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाया। प्राधिकरण अधिकारियों के साथ अभद्रता इतना ही नहीं, नोएडा प्राधिकरण के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी गई। इस मामले में कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें सफाई कर्मचारियों के कुछ नेता और उनके सहयोगी शामिल हैं। जांच के बाद पुलिस ने राधे पारचा, बबलू पारचा, रवि पारचा, राहुल, साधु मकवाना, सतवीर मकवाना, राहुल कुमार, सुनील टांक, रवि और नितिन कुमार के खिलाफ कुल आठ धाराओं में केस दर्ज किया। 15 अज्ञात के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

Mar 18, 2026 - 16:03
 0  0