आम के पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव:औरैया में संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान, पुलिस जांच जारी
औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक किशोर का शव आम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सैदपुर निवासी 17 वर्षीय निर्मल के रूप में हुई है। वह बुधवार दोपहर मोटरसाइकिल से घर से निकला था। कुछ देर बाद गांव के काली मंदिर के पास बंबा किनारे एक आम के पेड़ पर उसका शव मफलर के सहारे लटका हुआ पाया गया। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। निर्मल के पिता रवि शंकर शंखवार दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर पर उसकी मां पूनम और दो छोटे भाई अन्नू (12) व देवा (10) रहते हैं। घटना के समय निर्मल की मां पास के गांव में किसी काम से गई हुई थीं। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी आत्महत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।