कोरबा में मौसम बदला, आकाशीय बिजली-आंधी के साथ बारिश:कई इलाकों में बिजली गुल, तापमान में गिरावट दर्ज, 2-3 दिन और बारिश के आसार

कोरबा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और बारिश हुई। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिसमें तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई थी। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर जैसे कई जिलों में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। लोगों को तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मंगलवार शाम से ही मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा था, लेकिन रात होते ही अचानक आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बाइक सवारों और राहगीरों को जहां-तहां रुकना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रवि शंकर नगर, एमपी नगर, एसईसीएल बस्ती, रामनगर और मुड़ापार सहित शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली गुल रही। तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। आंधी-तूफान से कई घरों में पेड़ों की टहनियां और पत्ते उड़कर जमा हो गए, जिससे साफ-सफाई में दिक्कतें आईं। जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी आकाशीय बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। औद्योगिक नगरी दीपका, कुसमुंडा, बालको और दर्री में भी कहीं बारिश तो कहीं आंधी-तूफान के साथ मौसम में बदलाव देखा गया। कुछ देर तक हुई बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।

Mar 18, 2026 - 16:03
 0  0