भाजपा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बनाया पदाधिकारी:कांग्रेस ने कहा कार्यकर्ताओं की कमी, भाजपा ने नाम बदलने की बात कही

सीहोर में भाजपा की नगर मंडल कार्यसमिति की सूची जारी होते ही विवाद खड़ा हो गया। जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के सोशल मीडिया पेज से जारी सूची में कई नामों को लेकर आपत्ति सामने आई। नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति द्वारा जारी सूची में अर्चना लाखन चौरसिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। कांग्रेस ने सरकारी कर्मचारियों पर दबाव का आरोप लगाया कांग्रेस ने इस नियुक्ति को हास्यास्पद और निंदनीय बताया। पार्टी का कहना है कि इससे भाजपा में कार्यकर्ताओं की कमी और आंतरिक खींचतान उजागर होती है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारी कर्मचारियों पर राजनीतिक कार्य के लिए दबाव बनाती है और अब उन्हें खुले तौर पर पदाधिकारी बनाया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। वहीं इस मामले में भाजपा ने सफाई देते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारी का नाम बदल दिया गया है।

Mar 22, 2026 - 08:38
 0  0