कट्टा-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर असलहे के साथ वीडियो हुआ था वायरल

सतना में कोलगवां थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को वारदात के इरादे से घूमते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में टिकुरिया टोला निवासी 21 वर्षीय रंजीत पुत्र रज्जन मेहतो एक बर्थडे पार्टी के दौरान लोडेड कट्टा हाथ में लेकर फिल्मी गाने पर फायर करते हुए डांस कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टिकुरिया टोला में घेराबंदी कर रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कट्टा और कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Mar 30, 2026 - 06:41
 0  1