विदिशा में बिजली कटौती:2 फीडरों पर मेंटेनेंस के चलते रविवार को 2 घंटे गुल रहेगी बत्ती, 22 से ज्यादा इलाके प्रभावित होंगे

विदिशा शहर में रविवार को विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस और नए कार्यों के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (शहर) जोन-1 के अनुसार, 11 केवी मुखर्जीनगर और वाटर वर्क्स फीडर पर नए ट्रांसफार्मर चार्जिंग और पोल लगाने का काम किया जाएगा, जिससे ईदगाह चौराहा, बस स्टैंड, सांची रोड सहित करीब 22 से ज्यादा कॉलोनियों और क्षेत्रों में 2 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। विभाग ने मेंटेनेंस कार्य की पूरी तैयारी कर ली है और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। मुखर्जीनगर फीडर के तहत नए ट्रांसफार्मर चार्जिंग का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी: वाटर वर्क्स फीडर पर गड़ेंगे नए पोल, यहां कटेगी बिजली वाटर वर्क्स फीडर पर रविवार को नए पोल स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते यहां भी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैं: कंपनी ने खेद जताते हुए की सहयोग की अपील विद्युत कंपनी ने इस आवश्यक कार्य के चलते होने वाली बिजली कटौती के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। कंपनी ने बताया है कि कार्य की आवश्यकता और परिस्थिति के अनुसार इस तय समय में थोड़ा परिवर्तन भी संभव है। इसके साथ ही विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली बचाने का भी आग्रह किया है।

Mar 22, 2026 - 08:38
 0  0