मुरैना में अवैध खनन करते दो लोग गिरफ्तार:डस्ट भरकर डंपर और पत्थर भरकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

सिविल लाइन पुलिस ने चैकिंग के दौरान अलग-अलग जगह से अवैध डस्ट से भरा एक डंपर और एक पत्थर से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा है। पुलिस के द्वारा दोनों वाहनों के चालकों से डस्ट और पत्थर के वैध दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दे पाए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। दो वहान जब्त जिले में चल रही अवैध खनन पर कार्रवाई के चलते सिविल लाइन पुलिस के द्वारा चैंकिंग के दौरान अवैध गिट्टी डस्ट से भरा डंपर को एबी रोड से पकड़ा है। इस डंपर के चालक से जब पुलिस ने वैध दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दे सका। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस डंपर की कीमत 20 लाख रुपए बताई गई है। दूसरे प्रकरण में सिविल लाइन पुलिस ने लश्करी पुरा तिराहा के पास से एक पत्थर से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। चालक के पास कोई भी दस्तावेज इस पत्थर के नहीं निकले तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। ट्रैक्टर और पत्थर की कीमत 7 लाख रुपए बताई गई है। दोनों वाहन जब्त सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार अवैध खनिज पर कार्रवाई जिले भर में चल रही है। जिसके तहत दो वाहन जब्त कर दोनों चालकों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Apr 25, 2026 - 05:47
 0  0