सागर में LPG भरवाने लगी ऑटो रिक्शा की कतार:पंप पर गैस पहुंची तो 3 किमी लंबी लाइन लगी, चालक बोले- बंद करने की नौबत आ गई

सागर में इन दिनों में एलपीजी गैस का संकट चल रहा है। घरेलू गैस की सप्लाई सुचारू हुई तो आटो रिक्शा में गैस की किल्लत शुरू हो गई। पंप पर एलपीजी की सप्लाई नहीं होने से शहर में एलपीजी से संचालित आटो रिक्शा बंद करने की स्थिति निर्मित हो गई। लेकिन इसी बीच रविवार को तिली स्थित पेटोल पंप पर एलपीजी का टैंकर पहुंचा। ऑटो रिक्शा के लिए गैस का वितरण शुरू किया गया। एक सप्ताह से नहीं मिल रही गैस गैस मिलने की खबर फैलते ही पंप पर देखते ही देखते ऑटो रिक्शा की लाइन लग गई। देर शाम तक पंप पर गैस भरवाने के लिए ऑटो रिक्शा की लाइन लगी रही। इस दौरान करीब तीन किमी लंबी लाइन लगी। ऑटो चालकों ने बताया कि एलपीजी गैस नहीं मिलने से ऑटो बंद करने की नौबत आ गई है। पिछले करीब एक सप्ताह से ऑटो के लिए गैस नहीं मिल रही है। आज गैस आई है। लेकिन पंप पर लाइन इतनी लंबी है कि गैस मिलेगी या नहीं किसी को नहीं पता। रोजाना गैस उपलब्ध कराने की मांग इतना ही कुछ ऑटो चालकों ने कहा कि गैस की किल्लत को देखते हुए रेट बढ़ा दी गई। एक पंप ने 20-20 रुपए बढ़ा 100 लीटर गैस कर दी थी। हालांकि अभी तय रेट पर गैस मिल रही है। पेट्रोल पंप वाले 700 रुपए की गैस प्रत्येक ऑटो में भर रहे हैं। ऑटो चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में एलपीजी की नियमित आपूर्ति की जाए। ताकि उन्हें समय पर गैस मिल सके और रोजाना इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

Mar 30, 2026 - 06:41
 0  1