बड़वानी में परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू:अक्षय तृतीया पर निकलेगी शोभायात्रा; सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में निर्णय

बड़वानी में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक रविवार रात 10:30 बजे श्री गौड़ मालवी ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित हुई।तय किया गया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 4 बजे कालिका माता मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोटी माता मंदिर, रणजीत चौक और रानीपुरा स्थित समाज धर्मशाला पहुंचेगी। महाआरती और पारंपरिक वेशभूषा में आयोजन धर्मशाला में महाआरती के बाद प्रसादी वितरण किया जाएगा। समाजजनों से पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होने की अपील की गई है। पुरुष धोती-कुर्ता या पजामा-कुर्ता और महिलाएं लाल-पीली साड़ी धारण करेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन भी किया जाएगा। बैठक में महिला मंडल के गठन का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए 10 अप्रैल तक सभी ब्राह्मण समाजों से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 6 अप्रैल से प्रतिदिन रात 8 बजे धर्मशाला में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। 19 अप्रैल को महाप्रसादी का आयोजन इसके अलावा, 5 अप्रैल को एक बृहद बैठक आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को शाम 7 बजे महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। महाप्रसादी में दाल, चावल, मिक्स सब्जी और श्रीखंड परोसा जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के लिए बैंड-बाजे सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

Mar 30, 2026 - 06:41
 0  0