टैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल:एक ही परिवार के सदस्य सड़क पर गिरे, अस्पताल में भर्ती; तेज रफ्तार से हादसा
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है। घटना नईगढ़ी थाना क्षेत्र के माडौ गांव स्थित तुर्रा मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बहुती गांव निवासी बिमला जैसबाल (41), संतोष जैसबाल (58) और मनेन्द्र जैसबाल (31) एक कार्यक्रम में शामिल होने भाटी गांव गए थे। रॉंग साइड से आ रही टैक्टर ने मारी टक्कर कार्यक्रम से लौटते समय, जब उनकी बाइक तुर्रा मोड़ के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।प्राथमिक जांच में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आई है।