महिला से रेप का आरोपी पुजारी गिरफ्तार:पूजा कराने महिला के मोहल्ले में गया था; शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
गुना शहर के कैंट थाना इलाके में पुलिस ने रेप के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूजा कराने एक महिला के घर गया था। वहीं से दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद शादी का झांसा देकर रेप किया। जब महिला ने शादी की बात कही, तो वह मुकर गया। मिली जानकारी के अनुसार कैंट थाना इलाके की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि पिछले साल मार्च 2025 में बांसखेड़ी का भुवनेश्वर शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा उसके मोहल्ले में पूजा करने आया था। इसी दौरान उससे जान पहचान हो गयी थी। शादी करने की बात कही
महिला ने बताया कि फिर दोनों फोन पर एक दूसरे से बात चीत करते थे। दोनों के प्रेम संबंध थे। भुवनेश्वर शर्मा ने कई बार कहा कि अपने पति को छोड दो तो वह शादी कर लेगा। 20 फ़रवरी को शाम करीब 7.30 बजे भुवनेश्वर शर्मा महिला से मिलने उसके घर आया। उस समय घर में कोई नहीं था। तभी भुवनेश्वर ने महिला को शादी का झंसा देकर उसके साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाये। महिला ने मना किया, तो वह बोला कि जल्दी ही तुमसे शादी कर लूंगा। फिर यह बात महिला के पति को पता चल गयी, जिसके बाद उसके पति ने उसे रखने से मना कर दिया। महिला ने बताया कि इसके बाद उसने भुवनेश्वर से बात की, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। अभी तक वह भुवनेश्वर से बातचीत करने की कोशिश करती रही, लेकिन अब भुवनेश्वर अपना मोबाइल बंद करके कहीं चला गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश की के लिए टीम बनाई
कैंट पुलिस ने बताया कि SP हितिका वासल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। ASP मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और CSP प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में कैंट TI अनूप भार्गव और उनकी टीम आरोपी की तलाश में लग गई। पुलिस ने आरोपी को तलाश में अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी क्रम में रविवार को जानकारी लगने पर टीम ने आरोपी भुवनेश्वर शर्मा(22) पुत्र जगदीश शर्मा निवासी बांसखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।