इंदौर में फर्नीचर दुकान में सुबह लगी आग:27 हजार लीटर से ज्यादा पानी डालकर पाया काबू; फायर ब्रिगेडे ने कहा कारण स्पष्ट नहीं
राजेंद्र नगर इलाके में एबी रोड स्थित रीजनल पार्क के आगे फर्नीचर की दो दुकानों में सोमवार अलसुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दोनों दुकानें जलकर खाक हो गईं। हादसे में लाखों रुपए का फर्नीचर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 4:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 10 मिनट के भीतर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। लकड़ी के कारण तेजी से फैली आग बताया जा रहा है कि यहां संजय और विजय नाम के दो सगे भाई फर्नीचर का कारोबार करते हैं। दोनों की दुकानें पास-पास शेड बनाकर संचालित की जा रही थीं। लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा सामान चपेट में आ गया। 27 हजार लीटर से ज्यादा पानी डालकर बुझाई आग दमकलकर्मियों ने करीब 27 हजार लीटर से ज्यादा पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके अलावा नगर निगम के टैंकर ने भी पास के पंप से पानी लाकर मदद की।