कॉन्स्टेबल की स्कूटी ट्रक में घुसी, मौत:रायसेन में साथ जा रहा स्टेनो भोपाल रेफर; हादसे का वीडियो सामने आया
रायसेन में पुलिसकर्मियों की स्कूटी एक ट्रक में पीछे से घुस गई। इस सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रायसेन एसपी के स्टेनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गोपालपुर मंदिर के पास रात करीब 11 बजे हुई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है स्कूटी पर सवार पुलिसकर्मी तेज रफ्तार आकर ट्रक में पीछे से घुस जाते हैं। इस भीषण टक्कर में स्कूटी पर सवार पुलिसकर्मी उछलकर रोड पर गिर जाते हैं। हादसे में पुलिस आरक्षक नमन मुद्गल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के स्टेनो ललित मार्को गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल भोपाल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरक्षक नमन मुद्गल नर्मदापुरम जिले का रहने वाला था। पिता की मौत पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसकी विवाह की बात भी चल रही थी। तीन तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने घायल ललित मार्को और मृतक नमन मुद्गल को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसडीओपी शर्मा ने बताया कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि मौके पर घायलों को पहचानना मुश्किल था। उन्होंने पुष्टि की कि एसपी स्टेनो ललित मार्को के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें भोपाल रेफर किया गया।