रतलाम पुलिस ने पकड़ी 50 लाख की एमडी:बड़वानी पासिंग पिकअप में लेकर जा रहे थे आरोपी, मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार
रतलाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के रिंगनोद थाना व माननखेड़ा पुलिस चौकी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पिकअप में से 500 ग्राम एमडी पकड़ी। पिकअप वाहन में सवार मंदसौर के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद एमडी की कीमत 50 लाख रुपए है। 500 ग्राम एमडी बरामद
अवैध मादत पादर्थों की रोकथाम को लेकर एसपी अमित कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे रखे है। इसी के तहत माननखेड़ा पुलिस चौकी को मुखबिर की सूचना पर शनिवार-रविवार रात घेराबंदी की। माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने फोरलेन से गुजर रही पिकअप वाहन क्रमांक MP 46 ZC 7839 को रोका। पिकअप में तीन लोग सवार थे। तलाशी लेने पर इनके पास से 500 ग्राम एमडी मिली। मंदसौर की तरफ से आ रहे थे पिकअप में सवार तीनों आरोपी मंदसौर की तरफ से एमडी ड्रग्स लेकर आ रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कार्रवाई करते हुए पिकअप में सवार सुमित (20) पिता जीवनदास बैरागी निवासी किला रोड मंदसौर, प्रकाश (19) पिता भेरूलाल गुर्जर निवासी खेडा थाना नाहरगढ जिला मंदसौर एवं रिहान (19) पिता अरबाज खान निवासी अभिनंदन कालोनी मंदसौर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पिकअप वाहन भी जब्त
पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। पिकअप के जो रजिस्ट्रेशन नंबर है वह बड़वानी के है। पुलिस पिकअप वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया गिरफ्तार आरोपियो से एमडी ड्रग्स के संबंध मे पुछताछ की जा रही है। यह किससे लेकर आए, किसे देने जा रहे थे। सारे पहलुओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।