सागर में 176 केंद्रों पर 77337 किसान बेचेंगे गेहूं:7 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर खरीदी, 77 हजार 337 किसानों ने पंजीयन कराया
सागर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 7 अप्रैल से शुरू हो रही है। अपना गेहूं बेचने के लिए जिले के 77 हजार 337 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिला प्रशासन ने किसानों का गेहूं खरीदने के लिए जिले में 176 केंद्र बनाए हैं। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। पिछले साल जिले में 3 लाख 44 हजार मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर की गई थी। लेकिन इस बार 3 लाख 55 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो पिछले साल की तुलना में 11 हजार मैट्रिक टन अधिक है। किसानों से राज्य सरकार इस बार 2685 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदेगी। सबसे ज्यादा सागर में 12419 किसानों ने कराया पंजीयन
जिले में गेहूं बिक्री के लिए सबसे अधिक सागर तहसील के किसानों ने पंजीयन कराया है। 12 हजार 419 किसानों ने गेहूं बेचने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। बंडा क्षेत्र के 8527 किसानों ने गेहूं बेचने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। खुरई के 5010, जैसीनगर के 7409 किसान, बीना के 4162, शाहगढ़ 7151 और देवरी 6501 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया है। वहीं सबसे कम पंजीयन केसली में 5601, गढ़ाकोटा 4549, राहतगढ़ 5610, रहली 5838, मालथौन में 4072 किसानों ने गेहूं कराया है। जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी ज्योति बघेल आर्य ने बताया कि गेहूं की खरीदी 7 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए 176 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 3 लाख 55 हजार मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि चना, मसूर, सरसो की खरीदी कृषि विभाग के माध्यम से होगी।