दमोह बायपास पर बाइक सवार ट्रक के नीचे फंसा:मंत्री के बेटे ने सहयोगियों संग रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया; जान बची

दमोह के सागर-जबलपुर बायपास पर रविवार रात सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान, मंत्री लखन पटेल के बेटे लकी पटेल अपने सहयोगियों के साथ वहां से गुजर रहे थे, जिन्होंने घायल को देखा और तत्काल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। सहयोगियों की मदद से ट्रक के नीचे से निकाला लकी पटेल ने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगियों उदयभान और अन्य लोगों के साथ मिलकर घायल को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। घायल की पहचान दमोह के जटाशंकर निवासी राज जैन के रूप में हुई है, जो ऑनलाइन सामान डिलीवरी का काम करते हैं। राज जैन के सिर के नीचे बैग फंसने के कारण उन्हें गंभीर चोट लगने से बच गई। समय पर इलाज से घायल की जान बची घायल राज जैन को तत्काल लकी पटेल और उनके सहयोगियों ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। घटना की सूचना जबलपुर नाका चौकी पुलिस को दी गई, जिसने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mar 30, 2026 - 06:41
 0  0