खरगोन में प्रीमेच्योर बेबी को पुलिया किनारे छोड़ा:ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, सांस लेने में हो रही तकलीफ; ऑक्सीजन सपोर्ट पर नवजात

खरगोन जिले के लाखी गांव में पुलिया के किनारे एक प्री-मेच्योर नवजात मिला है। उसे पुलिस व 108 एंबुलेंस ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां बच्चे को डॉक्टर्स की निगरानी में एसएनसीयू वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को लाखी मोहम्मदपुरा रोड पर सुबह 5:30 बजे ग्रामीणों ने गांव की पुलिया के किनारे नवजात को लाल कपड़ों में लिपटा पड़ा देखा। महिलाओं ने उसे सुरक्षित एक बॉक्स में रखा। गोगावा पुलिस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से ग्रामीण महेश यादव, कमल सेंगर, दीपक यादव व कमलेश गवली ने नवजात को जिला अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों के मुताबिक बच्चे को कोई पुलिया के पास छोड़ गया। वो कुछ देर पहले ही जन्मा है। उन्होंने बताया कि बच्चा नाल से लिपटा हुआ था। नवजात को किसने छोड़ा गोगावा पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 3 घंटे पहले जन्म, वजन 1 किलो 800
खरगोन जिला अस्पताल में डॉक्टर पवन पाटीदार ने नवजात का चेकअप किया। उन्होंने कहा नवजात 8 माह में पैदा हुआ है। उसका करीब 3 घंटे पहले ही जन्म हुआ है। बच्चे का वजन 1 किलो 800 ग्राम के है। उन्होंने बताया की बच्चा प्री-मेच्योर है। उसे सांस लेने में तकलीफ होने के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उसकी हेल्थ पर नजर रखी जा रही है। अभी वो स्थिर है।