ऑटो पार्ट्स दुकान में लगी भीषण आग,VIDEO:7 लाख कैश समेत 30 लाख का सामान जलकर राख, 3 घंटे के बाद दमकल ने पाया काबू

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रविवार देर रात ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में 7 लाख रुपए कैश भी जलकर राख हो गए। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अग्निकांड में 30 का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना कसडोल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक कटगी इलाके में स्थित रमेश ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। रविवार देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर रखा सामान धूं-धूंकर जलने लगा। 3 घंटे बाद बुझाई गई आग स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश, लेकिन वे नाकामयाब रहे और दमकल टीम को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कमरे में रखे कैश और सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन सटीक कारण विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Apr 6, 2026 - 07:17
 0  0