बिलासपुर में AC कंप्रेसर फटने से ब्लास्ट:2 भाई बुरी तरह झुलसे, दुकान में मरम्मत के दौरान कंप्रेसर ब्लास्ट की आशंका
बिलासपुर में रविवार शाम उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एसी कंप्रेसर फटने से अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। तैयबा चौक से कुम्हारपारा जाने वाले मार्ग पर स्थित ‘परफेक्ट सॉल्यूशन’ नाम की दुकान में एसी रिपेयरिंग और उससे संबंधित काम किया जाता है। रविवार शाम करीब 6:40 बजे दुकान में काम के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां दोनों भाई गंभीर रूप से झुलसे हुए मिले। रतनपुर के रहने वाले हैं दोनों भाई घायलों की पहचान आरिफ मिर्जा और शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो रतनपुर के निवासी हैं। दोनों बिलासपुर में किराए पर दुकान लेकर एसी मरम्मत का काम करते हैं। AC का कंप्रेसर फटने से ब्लास्ट होने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा AC कंप्रेसर में गैस भरने या मरम्मत के दौरान हुआ है। अचानक हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय दुकान के भीतर ही काम चल रहा था, जिससे दोनों सीधे विस्फोट की चपेट में आ गए। दोनों भाईयों अस्पताल में चल रहा इलाज इस हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बर्न अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। धमाके की आवाज सुनकर सहमे लोग अचानक हुए धमाके से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ब्लास्ट किन कारणों से हुआ।