भंवरकुआ ब्रिज पर वाहन की टक्कर,ब्रिज से नीचे गिरा युवक:एंबुलेंस नहीं आई तो लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान मौत

भंवरकुआ इलाके में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह ब्रिज से नीचे सड़क पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक की रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक हादसा भंवरकुआ ब्रिज पर हुआ। यहां प्रोफेसर कॉलोनी निवासी जयंत (40), पिता मांगीलाल निर्मल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जयंत उछलकर ब्रिज के नीचे जा गिरे। हादसे में उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को देखा और तुरंत मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाया। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण पहले उन्हें एप्पल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ परिजनों के मुताबिक जयंत इलाके के एक होस्टल में चौकीदारी का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी उषा उसी होस्टल में वार्डन हैं। घटना के वक्त जयंत पैदल होस्टल की ओर जा रहे थे। जयंत का परिवार मूल रूप से धरमपुरी का रहने वाला है। वे कई वर्षों से इंदौर में रहकर काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जबकि माता-पिता और भाई गांव में रहते हैं।

Apr 11, 2026 - 07:10
 0  0