मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सिताराम बाथम बुरहानपुर पहुंचे:भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. माने ने किया स्वागत; कावड़ यात्रा में होंगे शामिल

बुरहानपुर मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सिताराम बाथम दो दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर पहुंचे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने और अन्य पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ. माने ने शाल और श्रीफल भेंट कर बाथम का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कमल चिन्ह का गमछा पहनाकर उनका आत्मिक स्वागत किया। सिताराम बाथम श्रावण मास में नेपानगर की पूर्व विधायक सुमित्रा कासडेकर द्वारा निकाली जा रही जय ताप्ती मां कावड़ यात्रा में शामिल होंगे। वे 4 अगस्त को इस यात्रा में भाग लेंगे। ये कार्यकर्ता उपस्थित थे भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने के अलावा विपुल कानूनगो, अक्षय मोरे, रवि गावंडे, महेश चौहान, किरण रायकवार, संध्या कदवाने, सुनील वाघे, अशोक राठौड़, करण प्रजापति सहित वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पुर्वे ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी।

Aug 4, 2025 - 07:34
 0  2