रीवा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:50 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, कई सालों से एक ही थाने में टिके थे

रीवा जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में 50 अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है। सभी को तुरंत ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो 10 सालों से एक ही थाने में टिके थे। जारी आदेश के अनुसार सुबेदार सुभाष चतुर्वेदी को यातायात थाना से पुलिस लाइन, कार्यवाहक एएसआई रामानुज बागरी को अमहिया से बिछिया, एएसआई हीरमणि पटेल को डीएसबी शाखा से महिला थाना तथा कार्यवाहक एएसआई सुशील सिंह को मनिकवार चौकी से रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) पदस्थ किया गया है। इसी तरह कार्यवाहक एएसआई मनोज बागरी को रायपुर कर्चुलियन से बैकुंठपुर, कार्यवाहक एएसआई श्रीनिवास बागरी को महिला थाना से मनगवां भेजा गया है। प्रधान आरक्षक सुधा सिंह को पुलिस लाइन से जवा, अनिल साकेत को समान, अर्चना शुक्ला को बैकुंठपुर से यातायात तथा शिवजीत मिश्रा और अशोक सिंह को क्रमश: चोरहटा और सिरमौर से पुलिस लाइन अटैच किया गया है। प्रधान आरक्षक अनुराग तिवारी को पुलिस लाइन से बैकुंठपुर, राजेश साकेत को विश्वविद्यालय थाना से चाकघाट तथा दुर्गा तिवारी को जवा से गुढ़ भेजा गया है। आरक्षक दिलीप तिवारी, राहुल पाण्डेय, सत्येन्द्र द्विवेदी, विशाल सिंह, दुर्गानंदन पाण्डेय और दीपक कुशवाहा को भी अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। महिला आरक्षक शालिनी मिश्रा, नम्रता गुर्जिया, कविता पाण्डेय, जूही त्रिपाठी, शिवानी सिंह, ज्योति पाण्डेय, पिंकी कुशवाहा, शबनम कुशवाहा और प्रिया शुक्ला के भी तबादले किए गए हैं। इसके अलावा आरक्षक नीरज पाण्डेय, मयंक शुक्ला, अजय सिंह चौहान, शैलेन्द्र सप्रे, विवेक सिंह, शिवेन्द्र मिश्रा, शिवम द्विवेदी, महेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रदीप सिंह, मयंक गौतम, अर्पित सिंह बैसले, प्रिंस सिंह, शंकर साकेत, अंकित दुबे, चन्द्रकांत, सुधीर शुक्ला, उमेश मिश्रा, आरती सिंह, दुष्यंत सिंह, दीपांशु और आरती मिश्रा के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी तत्काल अपने नवीन पदस्थापन स्थल के लिए रवाना होकर ज्वाइनिंग देंगे तथा इसकी सूचना कार्यालय को देंगे। आदेश की प्रति जिले के सभी संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी यह आदेश 10 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

Apr 11, 2026 - 07:10
 0  0