गंजाल बांध परियोजना को मिली स्टेज-1 की स्वीकृति:144 गांवों की डेढ़ लाख एकड़ भूमि सिंचित होगी, विधायक पर झूठा श्रेय लेने का आरोप

हरदा में शुक्रवार शाम पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि मोरंड गंजाल सिंचाई परियोजना को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अंतिम मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना से नर्मदापुरम, हरदा और खंडवा जिलों के सैकड़ों गांवों की कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। परियोजना को लेकर लंबे समय से इंतजार था, इसलिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। परियोजना को मिली अंतिम मंजूरी पूर्व मंत्री कमल पटेल ने जानकारी दी कि मोरंड गंजाल सिंचाई परियोजना को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अंतिम अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) 8 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। इससे पहले इस परियोजना को 25 नवंबर को स्टेज-1 की मंजूरी मिल चुकी थी। 144 से अधिक गांवों को मिलेगा फायदा इस परियोजना से नर्मदापुरम, हरदा और खंडवा जिलों के 144 से अधिक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। लगभग डेढ़ लाख एकड़ भूमि सिंचित होने की बात कही गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। परियोजना के तहत तीनों जिलों के कुल 201 गांवों की 64,111 हेक्टेयर भूमि सिंचाई के दायरे में आएगी। इसमें वे गांव भी शामिल किए गए हैं, जो पहले इस योजना से वंचित रह गए थे। एक हफ्ते में शुरू होगा काम कमल पटेल ने दावा किया कि परियोजना का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शहीद इलापसिंह सिंचाई परियोजना का काम भी तेजी से चल रहा है और नवंबर के अंत तक इससे किसानों को पानी देने की योजना बनाई गई है। इन तहसीलों को मिलेगा सिंचाई का लाभ परियोजना से नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के 8 गांवों की 2128.142 हेक्टेयर भूमि, हरदा जिले की रहटगांव तहसील के 32 गांवों की 9605.15 हेक्टेयर, हरदा तहसील के 17 गांवों की 5067.293 हेक्टेयर, सिराली तहसील के 51 गांवों की 10803.75 हेक्टेयर और खिरकिया तहसील के 24 गांवों की 8898.56 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। खंडवा जिले के गांव भी होंगे लाभांवित इस योजना का फायदा खंडवा जिले के गांवों को भी मिलेगा, जिससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। प्रेसवार्ता के दौरान कमल पटेल ने कांग्रेस विधायक आरके दोगने पर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक बिना काम किए उसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक को दी खुली चुनौती पटेल ने विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें क्षमता है तो वे कोई भी काम घोषित कर उसे पूरा करके दिखाएं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक ने पिछले तीन साल में नगर पालिका को विधायक निधि से एक रुपया भी नहीं दिया। साथ ही कांग्रेस पार्षदों वाले 11 वार्डों में भी कोई निधि जारी नहीं की गई।

Apr 11, 2026 - 07:10
 0  0