निकाह से दो दिन पहले दुल्हनों सहित परिवार पर FIR:पिता बोले– 20 हजार उधार लिए, 60 हजार चुकाए, फिर भी शादी रोकने की धमकी दे रहे

नीमच जिले से पुलिस कार्रवाई का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने सूदखोरों से बचने के लिए पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने मदद करने के बजाय उलटा शादी वाले घर के सदस्यों, यहां तक कि होने वाली दूल्हनों पर भी मारपीट का केस दर्ज कर दिया। अब परिवार को डर है कि 12 अप्रैल को होने वाले निकाह की रस्मों के बीच कहीं पुलिस उन्हें गिरफ्तार न कर ले। चार साल पहले 20 हजार रुपए लिए, 60 हजार चुकाए दरअसल, बघाना थाना क्षेत्र के नाका नंबर चार स्थित गली में फिरोज खान अपने परिवार के साथ रहते हैं। सामने वाली सड़क के दूसरी ओर गली में सलीम खान भी रहते हैं। फिरोज खान ने बताया कि 4 साल पहले सलीम खान से 15 प्रतिशत ब्याज की दर पर 20 हजार रुपए उधार लिए थे। ब्याज समेत वह 60 हजार रुपए लौटा चुके हैं। इसके बावजूद सलीम खान और रुपए मांग रहे। फिरोज के मुताबिक, 7 अप्रैल की ही बात है। बेटा मोहम्मद अली और मेरा भानजा घर में लगे इमली के पेड़ पर पत्थर फेंक कर इमली गिरा रहे थे। एक पत्थर सलीम खान के घर के पास जा गिरा। इस पर सलीम खान का परिवार घर आकर गाली-गलौज करने लगा। मेरे घर में महिलाएं मौजूद थीं। जब मैं घर पहुंचा तो एक बार फिर सलीम खान के परिवार के लोग घर आए और गाली-गलौज कर धमकी देने लगे। पुलिस से शिकायत की, लेकिन नहीं सुनी फिरोज ने बताया कि दोपहर में ही थाने पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। शाम को एक बार फिर सलीम, उसका बेटा शाबाज, घर के सदस्य सलाम, जकाज उर्फ मोटा, गुलबाज, गुड्डू और उनकी बेटियां लाठी–डंडे और पत्थर लेकर घर पहुंचे। उन्होंने मारपीट की। सलीम ने अनावश्यक रुपए मांगे। धमकी दी कि रुपए नहीं दिए, तो शादी नहीं होने देंगे। इसमें एक बेटा और भांजी को चोट आई है। फिरोज का कहना है कि पुलिस ने रात करीब 9 बजे से 11 बजे तक थाने पर बिठाए रखा। इसके बाद नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति कर ली। एसपी से शिकायत- सुरक्षा मुहैया कराएं कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। वहां एसपी अंकित जायसवाल से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने एसपी को बताया कि 12 अप्रैल को बेटियों का निकाह है। सलीम की ओर से शादी नहीं होने देने की धमकी दी जा रही है, इसलिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मिलाद शरीफ तो हुई, 12 को शादी गुरुवार को मिलाद शरीफ का कार्यक्रम तो हो गया। शनिवार को रतजगा होगा। 12 अप्रैल को नीमच में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में निकाह होना है। घर में मेहमानों का आना-जाना है। डर है कि सलीम खान और उनके परिवार के लोग शादी में खलल डाल सकते हैं। पुलिस बोली- दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज बघाना थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी ने बताया कि वह तीन दिन से छुट्टी पर हैं। दोनों पक्षों का आपसी विवाद है। कार्रवाई जारी है। बघाना थाने के प्रभारी, उपनिरीक्षक आरके सिंघावत व जांच अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि फिरोज खान की भांजी फलक की शिकायत पर सलीम पठान के खिलाफ एनसीआर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, सलीम खान की बेटी रुहाब खान की शिकायत पर फिरोज खान, उसकी पत्नी और दोनों बेटियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

Apr 11, 2026 - 07:10
 0  0