सीहोर में सीएम ट्रांसफर करेंगे लाड़ली बहना योजना राशि:184 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को सीहोर के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित करेंगे। इस दौरान वे 184 करोड़ 92 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। सीहोर जिले की 2,40,287 लाड़ली बहनों के खातों में 35 करोड़ 39 लाख 32 हजार 500 रुपए की राशि भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री कुल 115 करोड़ 32 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जबकि 69 करोड़ 60 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में नगर पालिका आष्टा के वार्ड-16 में आंगनवाड़ी भवन निर्माण (10.76 लाख रुपए), पार्वती नदी पर घाट निर्माण (97.31 लाख रुपए), नगर परिषद जावर में नेवज नदी रीज्यूवेशन (188.00 लाख रुपए) और वार्ड-03 में नेवज नदी पर पुलिया निर्माण (88.00 लाख रुपये) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, आष्टा में सान्दीपनि विद्यालय भवन निर्माण (6100.00 लाख रुपए), जावर में सान्दीपनि विद्यालय भवन निर्माण (3954.00 लाख रुपए), सिद्दीगंज में उपतहसील कार्यालय भवन निर्माण (85.00 लाख रुपए) और आष्टा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय भवन निर्माण (131.00 लाख रुपए) का भी लोकार्पण होगा। ग्राम मेहतवाड़ा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण (295.45 लाख रुपए) और आष्टा-शुजालपुर मार्ग से धनाना खड़ी अरनिया गाजी करमनखेड़ी मार्ग पर पुल निर्माण कार्य (582.50 लाख रुपए) भी लोकार्पित किए जाएंगे। इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव 69 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें आष्टा सिद्दीगंज से धर्मपुरी मार्ग निर्माण (200.78 लाख रुपए), हुसैनपुरखेड़ी से ओल्ड आष्टा बडला मार्ग निर्माण (160.11 लाख रुपए) और भंवरा से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तक मार्ग निर्माण (401.15 लाख रुपए) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सिद्दीगंज, कुरावर, मेहतवाड़ा, खड़ी, लोरासकला एवं धुराड़ाकला में शासकीय स्कूलों के निर्माण कार्य (894.51 लाख रुपए), मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना अंतर्गत 12 एनजीओ एवं 48 आरक्षक आवास निर्माण (1143.20 लाख रुपए), इछावर में महाविद्यालयीन बालक छात्रावास निर्माण (450.00 लाख रुपए) और पार्वती अर्द्धशहरी पुलिस थाना भवन निर्माण (192.13 लाख रुपए) शामिल हैं। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 96 निर्माण कार्य (1368.00 लाख रुपए) एवं 54 सामुदायिक भवन निर्माण (1320.00 लाख रुपए), नगर परिषद कोठरी में अमृत 2.0 अंतर्गत पेयजल योजना (114.00 लाख रुपए), आष्टा में पपनाश नदी से भोपाल नाका तक आरसीसी नाला निर्माण (240.39 लाख रुपए), सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य (410.39 लाख रुपए), वार्ड-14 में सब्जी मंडी विकास कार्य (26.25 लाख रुपए) और वार्ड-03 में पाण्डू शिला के पास सौंदर्यीकरण कार्य (39.19 लाख रुपए) का भूमिपूजन किया जाएगा।

Apr 11, 2026 - 07:10
 0  0