आज मंदसौर के गांव-गांव पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री देवड़ा:गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीण कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शनिवार यानी कि आज “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत मंदसौर जिले के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। अपर कलेक्टर ने दी जानकारी मंदसौर अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा, जहां वे अलग-अलग गांवों में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी लेंगे और जनसमस्याओं से रूबरू होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री का दिनभर का दौरा इस प्रकार रहेगा - सभी कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद उपमुख्यमंत्री मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। ग्रामीण विकास पर रहेगा फोकस इस दौरे को “गांव चलो अभियान” के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधि सीधे गांवों में पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हैं और आमजन से संवाद स्थापित करते हैं।

Apr 11, 2026 - 07:10
 0  0