मंदसौर में आज बिजली आपूर्ति बाधित, देखें शेड्यूल:संजीत रोड, पुलिस कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में रखरखाव कार्य से कटौती

मंदसौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार यानी कि आज विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह कटौती 11 केवी विद्युत लाइनों के मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। सहायक यंत्री के अनुसार, आज मालगोदाम अंतर्गत स्टेडियम फीडर पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली प्रदाय बंद रहेगा। इस दौरान शुक्ला कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, दशरथ नगर, माल गोदाम रोड, माथुर कॉलोनी, जैन कॉलोनी, सेठिया विहार, संजीत रोड, संजय गांधी उद्यान, भारत प्लाजा, जनपद पंचायत और बंटी चौराहा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग ने बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में परिवर्तन (घटाया या बढ़ाया) किया जा सकता है। विभाग ने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटाने की सलाह दी है।

Apr 20, 2026 - 07:04
 0  0