गाय खोजने निकले युवक की मौत:देवरी में नदी किनारे मिला शव; पानी मोटर के तारों से करंट लगने की आशंका

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुआर में रविवार को गाय खोजने निकले 20 वर्षीय युवक का शव नदी किनारे मिला है। नदी के आसपास पानी की मोटर के तार फैले होने के कारण प्राथमिक जांच में करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। वर्तमान में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुआर गांव निवासी प्रभात (20) पिता प्रीतम पटेल रविवार दोपहर घर से गाय तलाशने के लिए निकला था। लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव के पास से निकली नदी के किनारे एक शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने की शिनाख्त, पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की मौजूदगी में मृतक की पहचान प्रभात पटेल के रूप में हुई। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रभात दोपहर के समय गाय खोजने की बात कहकर ही घर से निकला था। TI बोले- प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने का देवरी थाना प्रभारी समरथ सीनम ने घटना को लेकर बताया, "शव मिलने के मामले में जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।"

Apr 20, 2026 - 07:04
 0  0