नागपुर रोड पर डंपर-स्कूटी की टक्कर:ब्लैक स्पॉट पर हुआ हादसा, सिर पर चोट से युवक गंभीर

छिंदवाड़ा जिले के नागपुर मार्ग पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोहखेड़ और नागपुर रोड जंक्शन के पास डंपर और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद युवक बेहोश हो गया था। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस घायल युवक की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है। यह हादसा जिस स्थान पर हुआ, वह पहले से ही यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पॉट में शामिल है। इसके बावजूद यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासी गोलू पटेल ने बताया कि हादसे के बाद तत्काल एंबुलेंस बुलाकर युवक को अस्पताल भेजा गया।

Apr 20, 2026 - 07:04
 0  0