छेड़छाड़ केस में 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:गढ़ाकोटा से पकड़ाया 3 हजार का इनामी; कटनी में मर्डर कर 2021 से भाग रहा था
सागर जिले की गौरझामर थाना पुलिस ने गढ़ाकोटा के आजाद वार्ड से छेड़छाड़ और एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट के मामले में 3 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी ने इस आरोपी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कटनी जिले में दर्ज हत्या के एक मामले में भी साल 2021 से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर कटनी पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार, भौहारी (सानौधा) निवासी 40 वर्षीय करन पिता मूलचंद रैकवार के खिलाफ गौरझामर थाने में वर्ष 2023 में छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश में घर, रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आजाद वार्ड में दी दबिश पुलिस की टीमें लगातार आरोपी की तलाश कर रही थीं और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी करन गढ़ाकोटा के आजाद वार्ड में छिपा हुआ है। लोकेशन मिलते ही एक टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई। टीम ने गढ़ाकोटा पहुंचकर लोकेशन के आधार पर आजाद वार्ड में दबिश दी और आरोपी करन रैकवार को धर दबोचा। हत्या के मामले में भी फरार था आरोपी, कटनी पुलिस को दी सूचना आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। यहां जब उससे पूछताछ की गई, तो सामने आया कि आरोपी कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में भी वर्ष 2021 से फरार चल रहा है। इस संबंध में गौरझामर थाना प्रभारी नासिर फारूखी ने बताया, "छेड़छाड़ के मामले में 3 साल से फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कटनी जिले में हत्या के एक मामले में भी फरार चल रहा था। हमने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना कटनी पुलिस को दे दी है और पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।"