नगर परिषद उपाध्यक्ष और सरपंच पति जिलाबदर:गुना कलेक्टर ने 2 सगे भाइयों को 1 साल के लिए किया निष्कासित
गुना कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट किशोर कुमार कन्याल ने आदतन अपराधों में लिप्त दो सगे भाइयों सहित चार लोगों को एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर कर दिया है। इनमें से एक आरोपी वर्तमान में आरोन नगर परिषद का उपाध्यक्ष है, जबकि उसका भाई देवरी पंचायत की सरपंच का पति है। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर इन सभी को गुना और 5 सीमावर्ती जिलों से एक वर्ष तक निष्कासित रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। रविवार को 2 और शुक्रवार को 2 गुंडों पर हुआ एक्शन कलेक्टर ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धाराओं के तहत यह कार्रवाई की है। रविवार को जारी आदेश में ग्राम रिछैरा (थाना कैंट) निवासी लल्लू जाट उर्फ बृजभान (32) और ग्राम देवरी (थाना आरोन) निवासी राजू रघुवंशी को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी आरोन के बस स्टैंड के पीछे रहने वाले विकास बाल्मिक (25) और देवरी निवासी राजीव रघुवंशी को एक साल के लिए जिलाबदर किया गया था। नगर परिषद उपाध्यक्ष है राजीव, सरपंच पति है राजू देवरी गांव निवासी राजीव रघुवंशी और राजू रघुवंशी सगे भाई हैं। आरोपी राजीव रघुवंशी वर्तमान में आरोन नगर परिषद का उपाध्यक्ष है। वहीं, उसके भाई राजू रघुवंशी की पत्नी वर्तमान में देवरी ग्राम पंचायत की सरपंच है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों भाइयों पर आरोन पुलिस थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके चलते प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। गुना सहित 6 जिलों की सीमाओं में प्रवेश पर रोक कलेक्टर द्वारा पारित आदेश के अनुसार, इन चारों आदतन अपराधियों को एक साल के लिए गुना जिले की राजस्व सीमाओं से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही इन्हें गुना जिले से लगे सीमावर्ती जिलों शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा और भोपाल की सीमाओं से भी निष्कासित किया गया है। आगामी एक वर्ष तक इनका इन 6 जिलों में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।