जबलपुर में इंजीनियर को गोली मारी:सुबह 8 बजे अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की, हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज रेफर

जबलपुर के संजय नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। वारदात सुबह करीब 8 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, घायल क्लेरिंस (निवासी रांझी क्षेत्र) सिविल इंजीनियर है। वह बाइक से रांझी जा रहा था। तभी दूसरी बाइक पर सवार दो युवक, जिनके चेहरे ढके थे, उसके पास पहुंचे और सिर पर गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू और थाना प्रभारी उमेश गोलहनी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले की जांच शुरू हो गई है। खबर अपडेट की जा रही है…

Apr 23, 2026 - 07:23
 0  0