जबलपुर में नर्मदा के माइनिंग माफिया पर एक्शन:युवक की मौत के बाद जागा प्रशासन, 2 नावों को लगाई आग, 3 हाईवा जब्त

जबलपुर में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नर्मदा नदी में खनन कर रहीं 2 नावों को मौके पर ही आग लगाकर नष्ट कर दिया, वहीं 3 हाईवा भी जब्त किए गए। तीन दिन पहले नर्मदा नदी में अवैध खनन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद हंगामा हुआ और पुलिस व माइनिंग विभाग पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लगे। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए संयुक्त कार्रवाई शुरू की। जिला खनिज अधिकारी एके राय के मुताबिक, शहपुरा क्षेत्र के ग्राम पावला और जुगपुरा में निरीक्षण के दौरान नर्मदा नदी में नावों से रेत खनन होते पाया गया। माइनिंग इंस्पेक्टर विवेकानंद यादव की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, नाव संचालक फरार हो गए। इसके बाद टीम ने दोनों नावों को आग लगाकर नष्ट कर दिया। बिना नंबर के मिले 3 हाईवा कार्रवाई के दौरान ग्राम पावला में अवैध रेत परिवहन करते हुए 3 हाईवा भी पकड़े गए। बेलखेड़ा थाना पुलिस की मदद से इन्हें जब्त कर लिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि तीनों वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं थी। अब इनके मालिकों का पता लगाने के लिए आरटीओ की मदद ली जा रही है। खनिज विभाग के अनुसार, इन घाटों से लंबे समय से अवैध खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। टीम लगातार निगरानी कर रही थी और इसी दौरान यह बड़ी कार्रवाई सामने आई। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी। जिम्मेदारों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Apr 23, 2026 - 07:23
 0  0