दतिया में खेत विवाद, अस्पताल में नकाबपोशों ने की मारपीट:घायल की इलाज के दौरान हुआ हंगामा, वीडियो में लाठी-डंडों से हमला करते दिखे बदमाश

दतिया में गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उपरायं में बुधवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत की जुताई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद केवल खेत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घायलों के उपचार के दौरान जिला अस्पताल में भी हमलावरों ने नकाब बांधकर जमकर तांडव मचाया। यह पूरा घटनाक्रम अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया। अब यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। ग्राम उपरायं निवासी बृजकिशोर (55) पुत्र रामहजूर पाल बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत की बखरनी (जुताई) करने गए थे। इस जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था। जब बृजकिशोर ने खेत जोतना शुरू किया, तो दूसरे पक्ष के बलवान ने वहां पहुंचकर काम रोकने की कोशिश की और विरोध जताया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बलवान और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में बृजकिशोर के बुजुर्ग पिता रामहजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायल रामहजूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल परिसर बना अखाड़ा, नकाबपोशों का हमला हैरानी की बात यह रही कि हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने अस्पताल के भीतर भी कानून को ठेंगा दिखाने में कसर नहीं छोड़ी। दोपहर करीब 3 बजे, जब घायल का इलाज चल रहा था।तभी आरोपी बलवान अपने साथी अरविंद, सूरज और करीब 10 से 12 अज्ञात नकाबपोश लोगों के साथ जिला अस्पताल परिसर में दाखिल हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, इन लोगों ने अस्पताल के भीतर घुसकर पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की और जमकर हंगामा किया। नकाबपोशों को देख अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीज व उनके परिजन जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई अस्पताल में हुए हंगामे और मारपीट का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। अब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ हमलावर अस्पताल जैसी जगह पर गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों को कोतवाली थाने में लेकर आ गया। मामले में कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा का कहना है कि विवाद की वजह पता करते हुए मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से आवेदन ले लिया गया है। वहीं गोराघाट थाना प्रभारी रमेश शाक्य का कहना है कि उन्हें मामले की सूचना मिली थी। फिलहाल दोनों पक्ष कोतवाली थाने में पहुंच गए हैं।

Apr 23, 2026 - 07:23
 0  0