44 लाख की कपास हड़पने रची साजिश:छिंदवाड़ा में खाली ट्रक जलाकर बताया हादसा; ड्राइवर सहित 4 गिरफ्तार, पूरा माल जब्त

छिंदवाड़ा जिले की भुमका घाटी में एक सप्ताह पहले ट्रक में लगी आग कोई हादसा नहीं, बल्कि एक साजिश थी। अमरवाड़ा पुलिस ने इसका खुलासा किया है। आरोपियों ने 44 लाख रुपए की कपास हड़पने के लिए खाली ट्रक को आग लगा दी थी। वर्तमान में पुलिस ने ट्रक और पूरी 140 गठान कपास जब्त कर ली है। साथ ही साजिश रचने वाले ड्राइवर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बैतूल में पलटा था ट्रक, माल इंदौर भेजा पुलिस जांच में सामने आया कि कपास से भरा ट्रक पहले बैतूल में पलट गया था। इसके बाद आरोपियों ने साजिश रची। उन्होंने चोरी-छिपे 140 गठान कपास को दूसरे ट्रक में लोड कर दिया। इस माल को उन्होंने इंदौर रवाना कर दिया। इसके बाद वे खाली ट्रक को भुमका घाटी ले गए। वहां ले जाकर उन्होंने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। बिजली के पोल से टकराने की रची थी कहानी थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि 15 अप्रैल को देवेन्द्र मालवीया ने झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया था। इससे कपास में आग लग गई और माल जल गया। शुरुआत में इसे हादसा ही माना गया। बाद में जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने कपास मालिक (तेलंगाना निवासी) भारत चमनवार को बुलाया। दस्तावेजों की जांच की गई, तो मामला खुल गया। वर्धा से पश्चिम बंगाल जा रही थी कपास पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह कपास महाराष्ट्र के वर्धा से पश्चिम बंगाल भेजी जा रही थी। पुलिस ने जब ड्राइवर से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रची गई पूरी साजिश कबूल कर ली। इन 4 आरोपियों को भेजा गया जेल पुलिस ने साजिश रचने वाले ट्रक ड्राइवर देवेन्द्र मालवीया (निवासी बड़वाह, खरगोन) को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मस्तराम उर्फ राम पटेल, सुमित पंडित और आमिर खान (सभी निवासी बड़वानी) को भी पकड़ा गया है। सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले के खुलासे में टीआई राजेन्द्र धुर्वे, एसआई विजेन्द्र मार्को, एएसआई पवन यादव, प्रधान आरक्षक जय सिंह, आरक्षक करण रघुवंशी और राजेन्द्र बघेल की अहम भूमिका रही।

Apr 23, 2026 - 07:23
 0  0