गुना में दूल्हे राजा की स्वैग वाली बारात- VIDEO:बग्गी, घोड़ी नहीं मिली तो कार की छत पर बैठकर निकला दूल्हा; डांस भी किया
सकतपुर रोड निवासी कार्तिक ओझा की बारात में ऐन वक्त पर घोड़ी या बग्गी का इंतजाम न होने पर दूल्हे ने अपनी ही कार की छत पर बैठकर बारात निकाली। शुक्रवार रात सकतपुर रोड से कोल्हूपुरा तक गई इस बारात में दूल्हा कार की छत पर बैठकर और खड़ा होकर डांस करता नजर आया, वहीं बाराती बैंड-बाजे की धुन पर साथ चलते रहे। शहर में बिना घोड़ी-बग्गी के कार की छत पर निकली इस बारात ने राहगीरों का ध्यान खींचा और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। ऐन वक्त पर नहीं मिला घोड़ी-बग्गी का इंतजाम जानकारी के अनुसार, सकतपुर रोड निवासी कार्तिक ओझा की शादी की तैयारियां लंबे समय से चल रही थीं और उनकी बारात कोल्हूपुरा जानी थी। बारात चढ़ाने के समय अचानक घोड़ी या बग्गी नहीं मिल सकी। शुरुआत में इससे बाराती निराश हो गए, लेकिन दूल्हे कार्तिक ने अपनी कार की छत पर बैठकर बारात निकालने का फैसला किया। इसके बाद पूरी बारात बैंड-बाजे के साथ कार के इर्द-गिर्द आगे बढ़ी।
कार की छत पर खड़े होकर किया डांस बैंड-बाजे की धुन पर बाराती कार के साथ नाचते-गाते चले। इस दौरान दूल्हा भी कार की छत पर कभी बैठा तो कभी खड़े होकर डांस करता दिखा। रास्ते में कई जगह लोगों ने इस बारात का स्वागत किया। राहगीरों ने बनाए वीडियो सड़क से गुजर रहे लोगों ने इस नजारे को देखकर मोबाइल से वीडियो बनाए और सेल्फी ली। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बिना घोड़ी वाली इस बारात को देखा और वर्तमान में यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।