छिंदवाड़ा मे कलेक्टर का आदेश नहीं मान रहे किसान:नरवाई जलाने पर नहीं लग रही रोक, 60 से ज्यादा किसानों पर केस

छिंदवाड़ा जिले में नरवाई जलाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार शाम पांचघर-चंदन गांव क्षेत्र में खेत में नरवाई जलाने की घटना सामने आई। यह इलाका कॉलोनी से सटा हुआ है, जिससे आग फैलने का खतरा बना रहा। वहीं देर शाम लिंगा बायपास क्षेत्र में भी एक किसान द्वारा नरवाई जलाई गई, जो देखते ही देखते बड़े इलाके में फैल गई। पिछले कई दिनों से जिले में नरवाई जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके चलते आसपास के क्षेत्रों में आग फैलने और नुकसान की शिकायतें भी दर्ज हुई हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है। जिला प्रशासन द्वारा अब तक 60 से अधिक किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि नरवाई जलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद किसान आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं और लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई जारी है, लेकिन बार-बार हो रही घटनाएं रोकथाम के प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही हैं।

Apr 25, 2026 - 05:47
 0  0