दतिया में दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी:मायके पक्ष ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप लगाए

दतिया में दुरसड़ा थाना अंतर्गत मलखानपुर गांव में 27 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह तीन डॉक्टरों के पैनल से पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार मलखानपुर निवासी रूबी कुशवाहा (27) पत्नी वासुदेव कुशवाहा ने घर के भीतर रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे।जबकि पति खेत पर काम करने गया था। घर लौटने पर महिला को फंदे पर लटका देख परिवार में हड़कंप मच गया। तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया पोस्टमॉर्टम घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं सूचना मिलने पर महिला का मायका पक्ष भी गांव पहुंचा। मायके पक्ष के राकेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पति शराब पीने और जुआ खेलने का आदी था तथा विवाहिता को प्रताड़ित करता था। उनका कहना है कि लगातार मानसिक दबाव के चलते महिला ने यह कदम उठाया। रूबी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूरसड़ा थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Apr 27, 2026 - 13:01
 0  0