दमोह में गौसेवकों ने गौ सम्मान यात्रा निकाली:राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
दमोह जिले में सोमवार को गौ सेवकों ने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर एक रैली निकाली और ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन दमयंती नगर तहसील कार्यालय में तहसीलदार रॉबिन जैन को दिया गया। गौ सेवकों ने दमोह के पुराना थाना से 'गौ सम्मान यात्रा' की शुरुआत की। सैकड़ों गौ भक्त शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लगभग पांच किलोमीटर पैदल चले। इस दौरान उन्होंने गौ माता के जयकारे लगाए और दमयंती नगर तहसील कार्यालय पहुंचे। गौ सेवक नित्या प्यासी ने बताया कि गौ माता उनकी आस्था का केंद्र हैं और उनमें सभी देवता निवास करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर गौ हत्याएं करवाई जा रही हैं और सरकार इस पर मौन है। यह सांकेतिक ज्ञापन सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए दिया गया है। राष्ट्र माता घोषित करने मांग प्यासी ने यह भी जानकारी दी कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए सोमवार को देश की 5000 तहसीलों में एक साथ ज्ञापन दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि हर सुबह एक लाख गौ माताओं की निर्मम हत्या कर दी जाती है, और इस अत्याचार को रोकने तथा उन्हें राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई। विक्की गुप्ता, नगर पुरोहित चंद्र गोपाल पौराणिक और बांदकपुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकृपाल पाठक ने भी इस मांग का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि यह ज्ञापन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम सौंपा गया है। सभी गौ भक्तों की यही मांग है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। तस्वीरें देखिए… तहसीलदार को ज्ञापन दिया जिला मुख्यालय के अलावा हटा में गौसेवकों ने सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर हटा तहसीलदार को ज्ञापन दिया है।गौ आव्हान के लिए अजब धाम से पधारे संत रामानुग्रह दास छोटे सरकार महाराज भी शामिल हुए। गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा और गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की गई।