इंदौर में दबंगई: महिला और छात्राओं से छेड़छाड़:बाणगंगा में बच्चों के सामने वारदात, विरोध पर पिस्टल तानी; कॉलेज छात्रा थाने पहुंची

इंदौर में महिलाओं से छेड़छाड़ और धमकाने के तीन मामले सामने आए हैं। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बच्चों के साथ घूमने निकली महिला से छेड़छाड़ कर बदमाशों ने पिस्टल तान दी। वहीं, सदर बाजार और परदेशीपुरा में भी युवतियों से छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए हैं। तीनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश/कार्रवाई जारी है। बाणगंगा: पीछा कर की छेड़छाड़, पिस्टल से धमकाया 30 साल की पीड़िता ने बताया कि वह बेटी और उनके दोस्त के साथ पितृ पर्वत घूमने गई थी। लौटते समय लवकुश चौराहा के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। साइड रास्ते से पेट्रोल पंप की ओर जाते समय बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। आरोपियों ने अश्लील टिप्पणियां करते हुए महिला से अभद्रता की। विरोध करने पर एक आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने शोर मचाया तो दूसरे आरोपी ने पिस्टल निकालकर उसे और बच्चों को धमकाया। शोर सुनकर पेट्रोल पंप पर लोग जुटे तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान विशाल और नितीन के रूप में की है और उनकी तलाश जारी है। सदर बाजार: दोस्त बना आरोपी, छात्रा को दी धमकी सदर बाजार थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा ने परिचित युवक फरदीन खान के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पहले शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे परिवार ने ठुकरा दिया। इसके बाद वह लगातार मैसेज कर परेशान करने लगा और पीछा करने लगा। रविवार रात उसने छात्रा के भाई की हत्या की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परदेशीपुरा: पीछा कर परेशान करता रहा आरोपी परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवती ने राकेश उर्फ गोलू चोपदार (नंदानगर निवासी) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था। पूर्व में शिकायत के बावजूद वह नहीं माना। रविवार को आरोपी ने घर के बाहर आकर छेड़छाड़ और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Apr 27, 2026 - 13:01
 0  0