तेज आंधी से डीजे का स्ट्रक्चर गिरा, 30 घायल:शादी समारोह में अफरा-तफरी, 10 की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

श्योपुर में राधिका विलास मैरिज गार्डन में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी के कारण डीजे का भारी-भरकम लोहे का स्ट्रक्चर मेहमानों पर गिर गया, जिससे लगभग 30 लोग घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना रघुनाथपुर निवासी उद्धव प्रसाद गर्ग के बेटे की शादी में हुई। बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे, तभी अचानक तेज आंधी चली। कुछ ही सेकंड में डीजे का ऊंचा स्ट्रक्चर असंतुलित होकर भीड़ पर जा गिरा, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक चपेट में आ गए। कई लोगों के सिर, कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। स्ट्रक्चर गिरते ही गार्डन में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में सियाराम बंसल (70) विजयपुर/पोहरी को सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि जमुना मित्तल (52) श्योपुर के सिर फटने से अधिक रक्तस्राव हुआ। रोशन मित्तल (49) श्योपुर के सिर में चोट लगी। अंजना मंगल (43) वार्ड 10 के सिर के पीछे चोट आई, और लक्ष्मी गर्ग (30) शिवपुरी रोड को सिर व गर्दन में चोटें आईं। अन्य घायलों में रिशिता शर्मा (22) मधुवन कॉलोनी के सिर में चोट, हंसिका मंगल (19/20) श्योपुर के सिर व घुटने में चोट, खुशी मित्तल (15) श्योपुर के हाथ व कमर में चोट, लवली मित्तल (12) श्योपुर के सिर व कमर में चोट, और कुशित बंसल (11) विजयपुर के जांघ में चोट शामिल है। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश घायलों के सिर में चोटें आई हैं। सभी का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में है। कुछ मरीजों को निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Apr 30, 2026 - 08:03
 0  0